गांजे की तस्करी के आरोप में एक युवक को हिरासत में लेने को लेकर मंगलवार को करीब 200 लोगों की भीड़ ने ओडिशा के गजपति में पुलिस थाने पर हमला कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हथियारबंद प्रदर्शनकारियों ने गेट तोड़ दिया...पुलिसकर्मियों को पीटा और तोड़फोड़ की।" बकौल अधिकारी, ''हमले में कम-से-कम आठ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।"