युवक के शादी योग्य उम्र नहीं होने से कपल को साथ रहने से वंचित नहीं किया जा सकता: एचसी

पंजाब ऐंड हरियाणा हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक कपल की सुरक्षा याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि केवल इसलिए कि वयस्क युवक विवाह योग्य उम्र का नहीं है, यह कपल को उनके मौलिक अधिकार से वंचित नहीं करेगा। याचिकाकर्ता कपल ने कोर्ट को बताया कि उनके माता-पिता उनके लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर धमकी दे रहे हैं।