युवक को बंधक बनाकर झारखंड में पिलाया गया पेशाब, ज़मीन कारोबारी समेत 7 पर केस दर्ज
दुमका (झारखंड) में 35 वर्षीय युवक का अपहरण कर उसे एक ज़मीन कारोबारी के यहां बंधक बनाकर रखा गया और उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया। युवक के पानी मांगने पर उसे जबरन पेशाब पिलाया गया। पीड़ित की पत्नी के बयान के आधार पर मामले में ज़मीन कारोबारी समेत 7 लोगों पर केस दर्ज हुआ है।