युवक ने अगवा कर 6 दिनों तक किया रेप, जबरन मांग में सिंदूर भरा: बिहार की 16 वर्षीय छात्रा
बांका (बिहार) में एक 16-वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसका अपहरण करने के बाद 6 दिनों तक रेप किया और जबरन मांग में सिंदूर भर दिया था। बकौल छात्रा, स्कूल जाने के दौरान आरोपी उसे जबरन गाड़ी में बिठाकर ले गया था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।