युवक ने एमपी में ऑनलाइन ज़हर मंगाकर की थी खुदकुशी, अब एमेज़ॉन के खिलाफ दर्ज होगा केस
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जुलाई में इंदौर के 18-वर्षीय युवक द्वारा कथित तौर पर एमेज़ॉन से सल्फास (ज़हर) मंगवाकर खुदकुशी करने के मामले में ई-कॉमर्स वेबसाइट के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। बकौल मिश्रा, "मैंने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि एमेज़ॉन के संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएं।"