कटनी (एमपी) में एक युवक ने वीडियो जारी कर पुलिस की गाड़ी पर बम फेंकने की धमकी दी है। युवक के अनुसार, उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे कहा कि अगर वह ऐसा करेगा तो वह उससे शादी कर लेगी। युवक ने कहा, "मैं स्वाति (गर्लफ्रेंड) के लिए कुछ भी कर सकता हूं।" बकौल पुलिस, युवक पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।