पुलिस ने बताया है कि लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के लेटे हुए हनुमान मंदिर में 2 मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने को लेकर तौफीक अहमद नामक शख्स गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुजारी और अन्य लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले किया था। बकौल पुलिस, मेडिकल जांच में पता चला है कि आरोपी नशे की हालत में था।