युवक ने ₹1 के सिक्कों से भरे 112 बैग देकर तेलंगाना में खरीदी ₹2.85 लाख की स्पोर्ट्स बाइक

मंचेरियल (तेलंगाना) में एक युवक ने अपनी बचत से ₹1 के सिक्कों से भरे 112 बैग देकर ₹2.85 लाख की अपनी ड्रीम स्पोर्ट्स बाइक खरीदी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोरूम स्टाफ ने शुरुआत में इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के लेने में हिचकिचाहट दिखाई थी। बकौल रिपोर्ट्स, स्टाफ को सिक्के गिनने में आधे दिन का वक्त लगा था।