युवक संग जाने के बाद 'परिवार की बदनामी होने' के चलते यूपी में पिता ने बेटी की हत्या कर जलाया शव

शामली (यूपी) में एक शख्स को अपनी 20-वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या करने और शव को खेत में उपलों के बीच में रखकर जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, कुछ समय पहले लड़की गांव के एक युवक संग चली गई थी और परिवार की कथित बदनामी होने के चलते पिता ने उसकी हत्या कर दी।