युवती का आरोप, शख्स ने शादी का झांसा देकर यूपी में किया रेप व जबरन कराया गर्भपात

नोएडा (उत्तर प्रदेश) में रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि आशीष नामक शख्स ने शादी का झांसा देकर 4 साल तक उसका बलात्कार किया और गर्भवती होने पर मारपीट कर जबरन गर्भपात करा दिया। नोएडा सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है और मामले की जांच जारी है।