ईरान में हिजाब ठीक से न पहनने को लेकर पुलिस हिरासत में ली गई 22-वर्षीय महसा अमिनी की बाद में मौत होने पर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। एएफपी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षाबलों की कार्रवाई के दौरान अब तक करीब 31 लोगों की मौत हो चुकी है। बकौल एएफपी, इनमें 3 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।