युवती के 'भइया' कहकर किराया पूछने पर यूपी में रिक्शा चालक बोला- भइया मत कहो; हुई पिटाई
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में कुछ लोगों ने एक ई-रिक्शा चालक को खिड़की से बांधकर पीटा और उसके कुछ बाल काट दिए। आरोप है कि एक युवती द्वारा 'भइया' कहकर किराया पूछने पर रिक्शा चालक ने उसे भइया कहने से मना किया था। बकौल पुलिस, जांच में युवती से छेड़छाड़ की पुष्टि हुई और युवती के परिजन ने मारपीट की थी।