लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के गेस्ट हाउस में एक युवती को स्क्रीन टेस्ट के बहाने बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसका न्यूड वीडियो बनाने को लेकर एक महिला और 5 अन्य पर केस दर्ज हुआ है। बकौल पीड़िता, आरोपियों ने वीडियो ऑनलाइन पोस्ट कर उसे डिलीट करने के बदले ₹5 लाख मांगे। उसे मॉडलिंग-फिल्मों में काम दिलाने का वादा किया गया था।