युवती ने एमपी में मॉल की छत पर चढ़कर कूदने की धमकी दी; कहा- बॉयफ्रेंड ने धोखा दिया है
इंदौर (मध्य प्रदेश) में मंगलवार रात को नशे की हालत में एक युवती के ऑर्बिट मॉल की छत पर चढ़ने का वीडियो सामने आया है। युवती ने कूदने की धमकी दी और बताया कि बॉयफ्रेंड ने उसे धोखा दिया है और वह मॉल में अन्य लड़की संग घूम रहा था। बकौल पुलिस, युवती को समझाकर सकुशल नीचे उतार लिया गया।