inshorts

युवती ने खुदकुशी का नाटक करने के लिए यूपी में की महिला की हत्या, उसे पहनाए अपने कपड़े

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में 22-वर्षीय युवती को बॉयफ्रेंड संग मिलकर ग्रेटर नोएडा में एक महिला की हत्या करने और शव को अपने कपड़े पहनाकर खुदकुशी का नाटक करने को लेकर हिरासत में लिया गया है। बकौल पुलिस, युवती अपने माता-पिता की खुदकुशी के लिए रिश्तेदारों को ज़िम्मेदारी मानती थी और कथित तौर पर उनकी हत्या की योजना बना रही थी।