युवती ने यूपी में बीच सड़क पर गिराकर युवक को मारे थप्पड़ व घूंसे, वीडियो हुआ वायरल
कानपुर (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवती कथित तौर पर छेड़छाड़ करने पर एक युवक को बीच सड़क पर गिराकर थप्पड़ व घूंसे मारती दिख रही है। वीडियो में युवक गाली-गलौज करता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।