युवराज ने 1 ओवर में 6 छक्के जड़ने के 14 साल बाद फ्लिंटॉफ को ट्रोल करता मीम किया शेयर
युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप-2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 1-ओवर में 6-छक्के जड़ने के 14 साल बाद इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ऐंड्रयू फ्लिंटॉफ को ट्रोल करता एक मीम शेयर किया है। मीम में फ्लिंटॉफ लिखी जर्सी पहने लड़का एक सोते शेर को उकसाते हुए दिखाया गया है। युवराज ने फ्लिंटॉफ को टैग कर लिखा, "यह बहुत...फनी है।"