युवराज ने इशांत शर्मा के जन्मदिन पर उनकी मिमिक्री करते हुए दी बधाई, शेयर किया वीडियो

पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर युवराज सिंह ने भारतीय पेसर इशांत शर्मा के जन्मदिन पर बधाई देते हुए वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों खिलाड़ियों की कई तस्वीरें हैं। वीडियो में युवराज को इशांत की मिमिक्री करते हुए सुना गया, "यार लंबू तेरा जन्मदिन है आज...जन्मदिन मुबारक हो भाई।" युवराज ने पोस्ट में इशांत के कमबैक करने की बात भी कही है।