युवराज ने खेल भावना के लिए की बटलर की तारीफ, फैन्स ने इसे अश्विन पर 'निशाना' बताया
युवराज सिंह ने गुरुवार को गुजरात टाइटंस-राजस्थान रॉयल्स मैच के दौरान रॉयल्स के जॉस बटलर की खेल भावना की तारीफ की। युवराज ने ट्वीट किया, "दूसरे खिलाड़ियों को...उनसे सीखना चाहिए...खासकर टीम के साथियों को!" इसपर फैन्स ने युवराज पर रविचंद्रन अश्विन को 'निशाना' बनाने का आरोप लगाया। एक फैन ने लिखा, "आप...अश्विन को निशाना बनाए बिना...बटलर की तारीफ...कर सकते थे।"