टी20 विश्व कप 2024 में अमेरिका के खिलाफ भारत की जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर युवराज सिंह ने तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को 'फील्डर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से नवाज़ा है। मैच में सिराज ने अमेरिका के खिलाड़ी नितीश कुमार और ऐरन जोंस का कैच पकड़ा था। गौरतलब है, आईसीसी ने युवराज को टूर्नामेंट का ऐम्बैसडर बनाया था।