युवा, नारी, किसान व गरीबों के विकास पर खड़ी होगी विकसित भारत की इमारत: राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को संसद को संबोधित करते हुए कहा, "विकसित भारत की भव्य इमारत चार मजबूत स्तंभों, युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान और गरीबों के विकास पर खड़ी होगी।" उन्होंने कहा, "सरकार ने टैक्स का बहुत बड़ा हिस्सा इन स्तंभों को मज़बूत करने में खर्च किया। 4.10 करोड़ गरीब परिवारों को अपना पक्का मकान दिया गया है।"