युवा फैन का फोन तोड़ने को लेकर रोनाल्डो पर फुटबॉल असोसिएशन ने लगाया चार्ज

फुटबॉल असोसिएशन ने बीते अप्रैल में एवर्टन के खिलाफ मैनचेस्टर यूनाइटेड की हार के बाद एक युवा फैन का फोन तोड़ने को लेकर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर चार्ज लगाया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रोनाल्डो ने माफी मांगी थी। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने बयान जारी कर कहा, "हम आरोप के जवाब में (रोनाल्डो) का समर्थन करेंगे।"