युवाओं को सज़ा देना सही नहीं: छंटनी को लेकर इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति
इन्फोसिस के संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति ने कई कंपनियों में हुईं छंटनी को लेकर एक इंटरव्यू में कहा है, "युवाओं को सज़ा देना सही नहीं है।" बकौल मूर्ति, 2001 में इन्फोसिस को भी मंदी का सामना करना पड़ा था लेकिन शीर्ष प्रबंधन ने पहले से जारी ऑफर लेटर्स रद्द करने के बजाय अपने वेतन में कटौती का फैसला किया था।