युवाओं में रोज़गार की दर पिछले 5 वर्षों में सबसे न्यूनतम स्तर पर: डेटा शेयर कर वरुण गांधी
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने गुरुवार को ट्विटर पर 'सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी' के मार्च-2017 से मार्च-2022 के बीच युवाओं में रोज़गार की घटती दर के आंकड़ों को शेयर किया। उन्होंने लिखा, "युवाओं में रोज़गार दर 20.9% से घटकर 10.4% रह गई है...यह पिछले 5-वर्षों में सबसे न्यूनतम स्तर पर है।" बकौल वरुण, "संघर्षशील युवा कब तक इंतज़ार करेगा?"