यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नाहयान द्वारा शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित लंच में शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा गया। शाकाहारी मेन्यू की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। यूएई के राष्ट्रपति के आमंत्रण पर पीएम मोदी एक दिवसीय यात्रा पर शनिवार को अबू धाबी पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर क्राउन प्रिंस ने उनका स्वागत किया।