यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नाहयान ने मंगलवार को अबू धाबी एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं के गले मिलने की तस्वीर भी जारी की गई है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "मैं अपने भाई हिज़ हाईनेस शेख मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नाहयान के इस विशेष स्वागत से कृतज्ञ हूं।"