रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड अपनी सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रेटीजिक बिज़नेस वेंचर्स (आरएसबीवीएल) के ज़रिए यूएई टी-20 लीग में फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट टीम का स्वामित्व हासिल करेगी। मुकेश अंबानी के बेटे और मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने कहा, "हम...यूएई में एक और सफल ब्रैंड बनाने को लेकर आश्वस्त हैं।" यह विदेश में रिलायंस के क्रिकेट संचालन का पहला बड़ा विस्तार है।