केंद्र के मुताबिक, यूएई में कैंपस स्थापित करने के संबंध में आईआईटी दिल्ली वहां के शिक्षा मंत्रालय के साथ दो बैठक कर चुका है। बकौल शिक्षा मंत्रालय, "आईआईटी दिल्ली ने यूएई में भारतीय राजदूत से संबंधित यूएई अधिकारियों के साथ बैठक...का अनुरोध किया है।" दरअसल, फरवरी-2022 में भारत-यूएई ने साझा बयान में यूएई में आईआईटी स्थापना की घोषणा की थी।