यूएई की यात्रा से शनिवार को भारत लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना से बात की और राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली। उप-राज्यपाल ने कहा "उन्होंने (प्रधानमंत्री) केंद्र की सहायता से दिल्लीवासियों के हित में हर संभव कार्य करने के निर्देश दिए।"