यूएन की रिपोर्ट गलत है: मुरादाबाद को दूसरा सबसे शोरगुल वाला शहर बताने पर अधिकारी

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की रिपोर्ट में मुरादाबाद को दुनिया का दूसरा सबसे अधिक शोरगुल वाला शहर बताए जाने पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी विकास मिश्रा ने कहा है, "वह रिपोर्ट गलत है।" उन्होंने कहा, "यूएनईपी ने यहां ऐसा डेटा जुटाने के लिए कोई सेंसर नहीं लगाए, ना ही हमें ऐसी मॉनिटरिंग की कोई जानकारी मिली है।"