यूएन ने तेलंगाना के पोचमपल्ली को 'सर्वोत्तम पर्यटन गांवों' की सूची में शामिल किया

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने तेलंगाना के पोचमपल्ली को 'सर्वोत्तम पर्यटन गांवों में से एक' चुना है। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने गांववासियों को बधाई देते हुए कहा, "मैं आभारी हूं कि पुरस्कार के लिए पोचमपल्ली को चुना गया।" यह पुरस्कार 2 दिसंबर, 2021 को मैड्रिड (स्पेन) में यूएनडब्ल्यूटीओ महासभा के 24वें सत्र के दौरान दिया जाएगा।