inshorts

यूएन सुरक्षा परिषद की स्थाई सीट छोड़ने के कयासों पर फ्रांस ने जारी किया स्पष्टीकरण

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थाई सीट छोड़ने के कयासों पर फ्रांस ने स्पष्टीकरण जारी किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा, "हम (ऐसे कयासों) को नकारते हैं, यह सीट हमारी है और हमारी ही रहेगी।" दरअसल, रिपोर्ट्स में कहा गया था कि फ्रांस यूएनएससी की अपनी सीट यूरोपीय यूनियन को देने पर विचार करेगा।