यूएनजीए अध्यक्ष साबा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जल संरक्षण को लेकर हुई बात
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 77वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "साबा की पहली भारत यात्रा पर उनका स्वागत कर खुशी हुई।" पीएम ने कहा, "हमने वैश्विक जल संसाधनों का संरक्षण करने के महत्व पर चर्चा की।"