inshorts

यूएनजीए को संबोधित नहीं करेंगे अफगानिस्तान और म्यांमार: अधिकारी

संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया है कि अफगानिस्तान और म्यांमार संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र को संबोधित नहीं करेंगे। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह तालिबान ने मोहम्मद सुहैल शाहीन को यूएन में अफगानिस्तान का नया राजदूत नामित किया था। वहीं, म्यांमार में तख्तापलट के बाद सेना राजदूत क्यॉ मो तुन को निलंबित कर चुकी है।