यूएपीए केस में 23 माह से यूपी की जेल में बंद केरल के पत्रकार सिद्दीकी को एससी ने दी ज़मानत
सुप्रीम कोर्ट ने यूएपीए के आरोप में उत्तर प्रदेश की जेल में बंद केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को शुक्रवार को ज़मानत दे दी। कप्पन को अक्टूबर-2020 में हाथरस में एक दलित किशोरी की गैंगरेप-हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जाते समय गिरफ्तार किया गया था। ट्रायल कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 3-दिन में रिहा किया जाएगा।