जॉन जोन्स के नाम से मशहूर यूएफसी स्टार जोनाथन ड्वाइट जोन्स को सीज़र्स पैलेस में एक घटना के बाद लास वेगस में गिरफ्तार किया गया और उन पर घरेलू हिंसा और वाहन को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है। 34-वर्षीय जोन्स ने कुल $8,000 बॉन्ड जमा करवाया है। उन्हें शुक्रवार को सुबह 5.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) गिरफ्तार किया गया था।