यूएस ओपन 2022 से पहले दौर में बाहर हुईं डिफेंडिंग चैंपियन एमा राडुकानू

डिफेंडिंग यूएस ओपन चैंपियन एमा राडुकानू पहले दौर में फ्रांस की एलिज़ कॉर्नेट से हारकर यूएस ओपन 2022 से बाहर हो गई हैं। 19-वर्षीय एमा ने यह मैच 102 मिनट में 3-6, 3-6 से गंवाया। गौरतलब है कि स्वेतलाना कुज़नेत्सोवा (2005) और एंजेलिक कर्बर (2017) के बाद राडुकानू पहले दौर में बाहर होने वाली तीसरी डिफेंडिंग यूएस ओपन चैंपियन हैं।