यूएस ओपन के वीमेंस सिंगल्स के विजेता और उप-विजेता को कितनी पुरस्कार राशि मिली?

ग्रेट ब्रिटेन की 18-वर्षीय ऐम्मा राडुकानू ने यूएस ओपन के वीमेंस सिंगल्स का खिताब जीता। यूएस ओपन जीतने पर राडुकानू को $2.5 मिलियन (करीब ₹18.3 करोड़) की पुरस्कार राशि मिली जबकि इससे पहले उन्होंने अपने करियर में $303,376 (करीब ₹2.2 करोड़) की पुरस्कार राशि जीती थी। उप-विजेता 19-वर्षीय ऐनी फर्नांडीज़ को $1.25 मिलियन (करीब ₹9.1 करोड़) की पुरस्कार राशि मिली।