यूएस ओपन फाइनल के दौरान रो पड़े विश्व नंबर 1 नोवाक जोकोविच, तौलिए से ढका चेहरा

डानिल मेदवेदेव के खिलाफ यूएस ओपन में मेन्स सिंगल्स के फाइनल मैच में तीसरे सेट के दौरान विश्व नंबर 1 नोवाक जोकोविच रो पड़े। इस दौरान 34-वर्षीय जोकोविच ने अपने चेहरे को तौलिए से ढक लिया जिसके बाद भीड़ ने उनका उत्साह बढ़ाया। कमेंटेटर ने कहा, "हमने जोकोविच को पहले कभी ऐसा करते नहीं देखा।"