यूएस की डेथ वैली में दर्ज हुआ पृथ्वी पर सितंबर का अब तक का सबसे गर्म दिन

अमेरिका की डेथ वैली में गुरुवार को 53°C (127°F) तापमान दर्ज हुआ जो पृथ्वी पर सितंबर में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। यह ऐसे समय में हुआ है जब लगभग एक महीने पहले मॉनसून में डेथ वैली में अचानक बाढ़ आई थी। डेथ वैली में 1913 में कथित तौर पर दुनिया का सबसे अधिकतम तापमान 56.7°C दर्ज हुआ था।