यूएस के दबाव के बावजूद भारत को एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की समय पर आपूर्ति की: रूस

रूस ने कहा है कि उसने पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद भारत को एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की समय पर आपूर्ति की। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा, "अमेरिकी दबाव के बावजूद भारत अपने राष्ट्रीय हितों के लिए अडिग रहने का इरादा रखता है।" भारत ने खरीद के लिए 2018 में रूस संग डील की थी।