साउथ कैरोलिना (अमेरिका) के कोलंबिया में शनिवार को एक मॉल में हुई गोलीबारी में कुल 12 लोग घायल हो गए। बकौल पुलिस, "घटना में किसी की मौत नहीं हुई। 10 लोगों को गोली लगी है...जिनमें से 2 की हालत गंभीर और 6 की हालत स्थिर है।" पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है।