अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें भाषण के दौरान उनकी ज़ुबान लड़खड़ाती सुनाई दे रही है। अमेरिका को एक शब्द में बयां करने की कोशिश करते हुए बाइडन ने कहा, "असुफुटिमाहेहफुटबव।" इस पर एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "Covfefe इसके सामने कुछ भी नहीं था" जबकि अन्य ने लिखा, "वह...फिर से बैटरी बदलना भूल गए।"