यूएस को चेतावनी देने के कुछ घंटों बाद उ. कोरिया ने ट्रेन से किया मिसाइलों का परीक्षण
उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को ट्रेन से बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रायोगिक परीक्षण किया। उत्तर कोरिया का यह इस महीने का तीसरा मिसाइल परीक्षण था। इस टेस्ट के कुछ घंटे पहले ही उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय ने पूर्व के परीक्षणों को लेकर उस पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिका की आलोचना करते हुए कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी थी।