यूएस द्वारा ब्लैकलिस्ट की गई कंपनी के आईपीओ से अरबपति बने चीन के एक प्रोफेसर
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप सेंसटाइम के हॉन्ग कॉन्ग में सूचीबद्ध होने के बाद कंपनी के संस्थापक टेंग शाओ (53) दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फेहरिस्त में शामिल हो सकते है। बकौल ब्लूमबर्ग, टेंग एक प्रोफेसर हैं और कंपनी में उनकी 21% हिस्सेदारी है जिसका मूल्यांकन करीब $3.4 अरब है। मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर कंपनी यूएस में ब्लैकलिस्ट हो चुकी है।