सरकार ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान उन्हें सौंपी गईं 157 कलाकृतियां व प्राचीन वस्तुएं वापस भारत लाएंगे। इन कलाकृतियों की तस्वीरें जारी की गई हैं जिनमें अधिकतर 11वीं-14वीं शताब्दी के दौरान की हैं। इन कलाकृतियों में आधी सांस्कृतिक हैं जबकि बाकी कलाकृतियों का संबंध हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म से है।