यूएस ने कहा- किसी देश का रूस संग सैन्य अभ्यास करना चिंताजनक; इसमें भारत लेगा भाग

अमेरिका ने कहा है कि यूक्रेन के साथ युद्ध छेड़ने वाले रूस के साथ किसी देश का सैन्य अभ्यास करना उसके लिए 'चिंताजनक' है। यह बयान तब आया है जब रूस ने 'वोस्तोक 2022' अभ्यास की घोषणा की है जिसमें भारत समेत कई देशों के सैनिक हिस्सा लेंगे। बकौल अमेरिका, "भाग लेने वाले प्रत्येक देश को खुद निर्णय लेना है।"