अमेरिका ने चीन, पाकिस्तान समेत 12 देशों को वहां की धार्मिक स्वतंत्रता की मौजूदा स्थिति को लेकर 'विशेष चिंता वाला देश' घोषित किया है। अमेरिका ने अल-शबाब, बोको हराम व कुछ अन्य समूहों को 'विशेष चिंता वाले संगठन' के रूप में चिह्नित किया है। बकौल अमेरिका, वह दुनिया के हर देश में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर नज़र रखेगा।