नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने को अमेरिका ने एक बार फिर वीज़ा देने से किया इनकार
नेपाल के 23 वर्षीय क्रिकेटर संदीप लामिछाने को अमेरिका ने एक बार फिर वीज़ा देने से इनकार कर दिया है। टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए संदीप ने वीज़ा अप्लाई किया था और 2019 में भी उनका वीज़ा रिजेक्ट हुआ था। हाल ही में नेपाल हाईकोर्ट ने संदीप को रेप के एक मामले में बरी किया था।