यूएस ने वियतनाम से कुछ नहीं सीखा, एक और जाल में उलझ गया: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पाक
यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने कहा है कि अमेरिका ने इतिहास से कुछ नहीं सीखा और वह एक और जाल में उलझ गया है। उन्होंने एक कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे गलती से यह भरोसा हो गया था कि अमेरिका ने वियतनाम युद्ध से सबक लिया है और वह दोबारा किसी जाल में नहीं उलझेगा।"